Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पार्लियामेंट में जो हुआ, वह महज एक सियासी घटना नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी के आत्मसम्मान पर चोट है:PM मोदी -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

पार्लियामेंट में जो हुआ, वह महज एक सियासी घटना नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी के आत्मसम्मान पर चोट है:PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 परसेंट वोट हमें नहीं मिला हो… लेकिन मैं जानता हूं, देश की 100 परसेंट नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करेंगे. महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से रोक नहीं पाएंगी. कांग्रेस हमेशा से हर रिफॉर्म को रोककर बैठी रही. लटकाना, भटकाना, अटकाना… यही कांग्रेस का सिद्धांत रहा है, वर्क कल्चर रहा है.’देशवासियों के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने जहां एक तरफ महिलाओं से महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने पर माफी मांगी, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे नारी के सपनों को कुचलने का जिम्मेदार भी ठहराया।पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ये पॉलिटिक्स अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है. कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है. इसलिए ये झूठ फैलाया गया कि डी-लिमिटेशन या परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा, जबकि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा, न किसी का री-प्रेजेंटेशन कम होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी.

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  1. आज भले ही, बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 परसेंट वोट हमें नहीं मिले हों, लेकिन मैं जानता हूं देश की 100 प्रतिशत नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।
  2. महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजें थपथपा रहे थे। उन्होंने जो किया वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी! वो नारी के स्वाभिमान पर… उसके आत्मसम्मान पर चोट थी और नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती।
  3. नारीशक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। नारीशक्ति वंदन संशोधन उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम सभी राज्यों को भी समान वृद्धि का प्रयास था।
  4. इस ईमानदार प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूणहत्या कर दी।
  5. नारीशक्ति वंदन अधिनियम के विरोध की एक बड़ी वजह है। इन परिवारवादी पार्टियों का डर! इन्हें डर है- अगर महिलाएं सशक्त हो गईं, तो इन परिवारवादी पार्टियों का नेतृत्व खतरे में पड़ जाएगा।
  6. सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा न किसी का Representation कम होगा। बल्कि, सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में ही बढ़ेंगी।
  7. महिलाओं के आरक्षण का विरोध करके कांग्रेस ने फिर एक बात सिद्ध कर दी है। कांग्रेस, एक एंटी-रिफॉर्म पार्टी है। लटकाना-भटकाना-अटकाना यही कांग्रेस का सिद्धांत रहा है।
  8. ये विषय नाकामी या क्रेडिट का नहीं था। मैंने संसद में भी कहा था आधी आबादी को उनका हक मिल जाने दीजिए, मैं इसका क्रेडिट विज्ञापन छपवाकर विपक्ष के लोगों को दे दूंगा।
  9. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करेंगे।
  10. संसद में नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का जिन भी दलों ने विरोध किया है उनसे मैं दो टूक कहूंगा ये लोग नारी शक्ति को For Granted ले रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *