Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

पश्चिम बंगाल के दमदम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सुन लो राहुल बाबा, जितनी गालियां आप मोदी जी को दोगे, जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल और मजबूती से खिलेगा। हम राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेंगे, जिससे तीन तलाक खत्म होगा और 4 शादियों की प्रथा पर भी रोक लगेगी। राहुल बाबा, मैं आपको बताने आया हूं कि तमिलनाडु में आप डबल डिजिट में नहीं पहुंचेंगे, पुडुचेरी में भी यही हाल रहेगा, बंगाल में तो खाता खोलना भी मुश्किल होगा और असम में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होने वाली है।शाह ने आगे कहा, ‘ममता दीदी लोगों को गुमराह कर रही हैं कि मुख्यमंत्री बाहर से आएगा। मैं आज घोषणा करता हूं कि बंगाल का मुख्यमंत्री वही बनेगा जो यहीं पैदा हुआ हो, जिसने बंगाली भाषा में पढ़ाई की हो और जो बंगाली बोलता हो। वह कोई ‘भतीजा’ नहीं, बल्कि बीजेपी का कार्यकर्ता होगा। बीजेपी की सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में हर महीने 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा और सरकारी कर्मचारियों को डीए दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को भी हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *