Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मिर्जापुर थाना ड्रमंडगंज घाटी पर देर शाम घाटी से नीचे की ओर उतर रहे ट्रक का ब्रेक अचानक से फेल हो गया। फिर ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने आगे चल रहे बोलेरो व कार सहित कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से अन्दर की ओर घुस गयी, जिससे कार में भीषण आग लग गयी। हादसे में कार सवार करीब आधा दर्जन लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई गई है।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर ड्रमंडगंज घाटी से उतर रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल होग गया जिसके बाद ट्रक ने आगे चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई जिसमें आधा दर्जन लोगो के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।ये दर्दनाक दुर्घटना ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मुड़ान पर घाटी उतरते समय ट्रक का ब्रेक फेल होने से हुई। बताया गया है कि ट्रक मध्य प्रदेश की तरफ से चना लाद कर मिर्जापुर की ओर आ रहा था। ड्रमंडगंज घाटी से उतरते समय बड़का घुमान मोड़ पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे उसकी आगे चल रही बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई, फिर स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर हुई, जिसकी वजह से स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी और भीषण आग लग गयी। इस कारण कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गयी। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *