Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा- “आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।अमित शाह ने आगे कहा- “अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के। मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहाँ नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।लोकसभा में शुक्रवार को महिलाओं के आरक्षण के लिए संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका। बिल पर वोटिंग से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर जमकर बहस हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों से अपील की थी कि इस बिल को सर्वसम्मति से पास करवाएं हालांकि, विपक्षी दलों ने बिल के विरोध में वोट किया। अब महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *