Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
यूपी में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

यूपी में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

यूपी में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को कानूनी मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार के निर्णय पर राज्यपाल की मुहर लग गई है और नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नई मजदूरी दरें तीन श्रेणियों में लागू हुई हैं।दिल्ली से सटे नोएडा में मजदूरों की हंगामे के बाद योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. इस फैसले के तहत राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को कानूनी मंजूरी मिल गई है. प्रदेश सरकार के निर्णय पर राज्यपाल ने अपनी मुहर लगाकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोएडा प्रकरण के बाद सरकार को ये हस्तक्षेप करना पड़ा है. नई मजदूरी की दरें तीन श्रेणियों में लागू हुई हैं. उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर अंतरिम राहत लागू की गई. गौतमबुद्धनगर-गाजियाबाद प्रथम श्रेणी में और दूसरे जिलों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है.

उल्लेखनीय है कि घटनाक्रम के बाद श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच वेतन वृद्धि को लेकर गतिरोध खत्म करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की थी, जिसने अपनी सिफारिश में तीन श्रेणियों में वेतन की दरें निर्धारित की हैं। इसके आधार पर राज्य सरकार ने अंतरिम राहत के रूप में नई मजदूरी दरें लागू करते हुए प्रदेश को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है, जिससे क्षेत्रीय परिस्थितियों और जीवन-यापन की लागत के अनुसार संतुलित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

समिति की सिफारिशों के आधार पर प्रदेश को तीन श्रेणियों में बांटा गया। प्रथम श्रेणी में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद को रखा गया, जहां जीवन-यापन की लागत अपेक्षाकृत अधिक है। यहां अकुशल श्रमिकों के लिए 13,690 रुपये, अर्द्धकुशल के लिए 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,868 रुपये मासिक न्यूनतम मजदूरी तय की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *