Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि महज जूतों की खातिर एक भाई अपने ही सगे भाई का कातिल बन गया।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां महज नए जूते पहले पहनने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक 16 वर्षीय किशोर ने अपने ही छोटे भाई की कैंची से गोदकर हत्या कर दी।यह वाकया घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव का है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को घर में नए जूते आए थे। इन जूतों को पहले पहनने की बात पर सूरज शर्मा (16) और उसके छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा (15) के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया।

विवाद के दौरान सूरज इतना तैश में आ गया कि उसने पास रखी कैंची उठा ली और लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लक्ष्मण के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

खून से लथपथ लक्ष्मण को परिजन तुरंत घुघली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जब उसे जिला अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *