Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

बेहद दुखद ये ख़बर आंध्र प्रदेश से सामने आई है. जहां पर रामचंद्रपुरम के गांव की रहने वाली नल्लमिल्ली सिरी रामचंद्रपुरम के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी. शनिवार को वह रोज की तरह स्कूल गई थी और कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. कक्षा में शिक्षक पढ़ा रहे थे और सिरी बेंच पर बैठकर ध्यान से पाठ सुन रही थी. अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी. शिक्षक और सहपाठी घबरा गए और तुरंत उसे उठाने की कोशिश की. जब सिरी को होश नहीं आया तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सिरी की पहले ही मौत हो चुकी है. डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा की मौत दिल का दौरा यानी कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *