आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ. संजीव कुमार सिंह और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दिलीप कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को मैदान में उतारा है।बिहार विधान परिषद की छह सीटों के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जबकि बाकी दो सीटों पर अभी भी बातचीत चल रही है। ये चुनाव चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए होंगे। मौजूदा विधान परिषद सदस्यों (MLC) का कार्यकाल 16 नवंबर, 2026 को खत्म होने वाला है और चुनाव प्रक्रिया की घोषणा सितंबर में ही होने की उम्मीद है।आरजेडी ने कहा कि बाकी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि बाकी के दो सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।
बिहार विधान परिषद् स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए आरजेडी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है

