प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं। प्यार से प्यार बढ़ता है। मुस्कान से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और हमारे इतिहास ने साबित किया है कि सिर्फ सकारात्मकता ही नकारात्मकता को खत्म कर सकती है और इस दुनिया में इंसानियत को बढ़ा सकती है। हमें अपने प्रधानमंत्री श्री मोदी पर गर्व क्यों नहीं होना चाहिए, जिनका हर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सम्मान करते हैं और हम भी उनसे प्यार करते हैं। ब्रिक्स 2026 के लिए बधाई।फिल्ममेकर सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक पहचान की तारीफ की और ब्रिक्स 2026 के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दुनिया भर के नेता उनका सम्मान करते हैं। इंस्टाग्राम पर सुभाष घई ने सकारात्मकता, प्यार और एकता के महत्व पर जोर देते हुए एक मैसेज शेयर किया और प्रधानमंत्री पर गर्व जताया।

