फिल्म में जहां एक बार फिर अजय देवगन, विजय सलगांवकर की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे तो वहीं तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपनी भूमिका को दोहराते दिखाई देंगे। ‘दृश्यम’ के तीसरे भाग में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। प्रकाश राज जहां वकील की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं जयदीप अहलावत एक क्राइम ब्रांच अधिकारी के रोल में नजर आने वाले हैं। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, दर्शकों के बीच अब ‘दृश्यम 3′ में जयदीप अहलावत और अजय देवगन के बीच होने वाले फेस ऑफ की चर्चा शुरू हो गई है।’दृश्यम 3’ का ट्रेलर जारी होने के बाद एक बात साफ हो गई है कि इस बार विजय सलगांवकर का सामना सिर्फ आईजी मीरा देशमुख से ही नहीं है, बल्कि उसे इस बार क्राइम ब्रांच एसपी राजवीर सिंह तोमर का भी सामना करना पड़ेगा। बीते दो भाग में जहां अजय देवगन ही सुर्खियां बटोरते दिखे तो वहीं इस बार राजवीर सिंह तोमर के रोल में जयदीप अहलावत उन्हें जबरदस्त टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद लगातार यही सवाल उठ रहे हैं कि विजय सलगांवकर और राजवीर सिंह तोमर में से कौन किस पर भारी पड़ेगा? चलिए जानते हैं ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के फेस ऑफ पर नेटिजंस का क्या कहना है।
‘दृश्यम: द कन्क्लून’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही इसके कलाकारों की भी चर्चा शुरू

