शिवराज ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस है, इसलिए पीएम मोदी विकसित भारत के निर्माणकर्ता हैं। मोदी जी के आने से आमजन के लोगों का जीवन बदला है। मोदी की सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं, इसमें लखपति दीदी योजना भी है, जिससे महिलाओं, माताओं और बहनों को खासा लाभ हुआ है। कार्यक्रम के अंत में शिवराज चौहान ने लोगों के मोबाइल फोन के फ्लैश लाइट जलवाए। मंच पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।मंच पर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आपके बीच आकर पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहा हूं। इसके साथ ही शिवराज ने गाना गा कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। शिवराज चौहान ने मंच से ‘बार-बार दिन ये आए… जियो तुम हजारों साल, हैप्पी बर्थडे टू यू…’ गाना गाया।शिवराज चौहान ने रंगारेड्डी जिले के कंदुकूर मंडल स्थित थिम्मापुर गांव में किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की दीदियों के साथ पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया।

