राजपाल यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता को पैसे जमा करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया और साथ ही ये भी कहा कि ये उनके लिए आखिरी मौका है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने अभिनेता को कम से कम 2 करोड़ रुपए जमा करने और बकाया राशि जमा करने की श्योरिटी देने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने राजपाल यादव को अपना पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।राजपाल यादव ने सरेंडर की समय सीमा खत्म होने से पहले दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता को पैसे जमा करने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया है।

