Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

जॉन सीना ने ‘WWE’ से लिया संन्यास, 23 साल का लंबा करियर हुआ खत्म. WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) के दिग्गज जॉन सीना अब रिंग में नजर नहीं आएंगे. सीना का आखिरी मुकाबला शनिवार को गुंथर के खिलाफ था, जहां उन्हें हार झेलनी पड़ी. गुंथर ने सीना को टैप आउट (आत्मसमर्पण) करने पर मजबूर कर दिया. 20 सालों में शायद ऐसा पहली बार था, जब सीना ने किसी मैच में टैप आउट किया. WWE में जब कोई रेसलर इंजरी, बेहोशी या सबमिशन होल्ड (चोक या जॉइंट लॉक) में फंसने की वजह से मुकाबला जारी रखने में असमर्थ होता है, तो उसे टैप आउट कहा जाता है.

मैच के बाद दिग्गज रेसलर्स ने जॉन सीना को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी. एक भावुक वीडियो पैकेज चला, जिसके बाद सीना ने अपने रेसलिंग बूट्स रिंग में रख दिए और दर्शकों का प्यार महसूस किया. सीना ने कहा कि इतने सालों तक फैन्स को एंटरटेन करना उनके लिए सम्मान की बात रही. इसके बाद वे पर्दे के पीछे चले गए, और एक ऐतिहासिक करियर का भावुक अंत हुआ.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *