चीफ मिनिस्टर रेवंत रेड्डी और ओवैसी दोनों ने मंच से ही एक दूसरे की जमकर तारीफ की और एक दूसरे को सच्चा दोस्त बताया। ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना में वो रेवंत रेड्डी को सपोर्ट करते हैं, कांग्रेस पार्टी को नहीं। असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को विज़नरी लीडर बताया और उनकी योजनाओं और तेलंगाना में किए जा रहे विकास कार्यों की खूब तारीफ की।असदुद्दीन ओवैसी और रेवंत रेड्डी एक ही मंच पर थे और ये मौका था हैदराबाद में एक फ्लाईओवर के उद्घाटन का। मंच पर कांग्रेस के दूसरे नेता भी थे। इसी प्रोग्राम में ओवैसी ने कहा कि ये सही है कि वो कांग्रेस का विरोध करते हैं…लेकिन ये भी सही है कि वो रेवन्त रेड्डी को विजनरी लीडर मानते हैं।ओवैसी ने आगे कहा, रेवन्त रेड्डी जिस तरह से तेलंगाना के विकास के लिए काम कर रहे हैं, वो काबिले तारीफ है। ओबैसी ने आगे कहा कि तेलंगाना के चुनाव में उकी पार्टी का गठबंधन BRS के साथ था। उस वक्त उन्होंने चन्द्रशेखर राव से कहा था कि रेवन्त रेड्डी वो नेता है, जो सारे समीकरण बदल देंगे। इसके बाद ओवैसी ने रेवन्त रेड्डी को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि चीफ मिनिस्टर बनने के बाद वो कुछ ज्यादा पोलाइट हो गए हैं, उन्हें थोड़ा एग्रेसिव होना चाहिए।
