Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
17 सितंबर को PM मोदी के बर्थडे के दिन से अगले पूरे एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी, उसके सहयोगी दल और तमाम संगठन चलाएंगे:अमित शाह -
Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

17 सितंबर को PM मोदी के बर्थडे के दिन से अगले पूरे एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी, उसके सहयोगी दल और तमाम संगठन चलाएंगे:अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, ‘इस साल एक विशेष प्रयोजन है क्योंकि एक लंबी संगठनात्मक कार्य कारकिर्दी के बाद 7 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री काल के 25 साल पूरा हो रहे हैं और अभी प्रधानमंत्री का कार्यकाल उनका चालू है। तो इस देश में बहुत कम लोग, बहुत कम नेता ऐसे मिलते हैं जो राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 साल तक जनसेवा का रिकॉर्ड रखते हैं।अमित शाह ने कहा कि सारा एनडीए कुनबा और कई सारे स्वयंसेवी संगठन और कुल मिलाकर देश की जनता मिलकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान देश भर में चलाने वाले हैं। हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पहले गुजरात में और बाद में देश भर में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक और कई जगह एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह से वो जन्मदिन को मनाने का काम करते थे। लेकिन इस बार यह 1 महीने का होगा।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके PM मोदी के बर्थडे के दिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर अगले 1 महीने तक चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम देश के हर जिले और हर विधानसभा में मनाया जाएगा।अमित शाह ने आगे कहा कि हम सभी एनडीए के घटक दल और भारतीय जनता पार्टी ने ये तय किया है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हम ये एक माह सेवा संकल्प अभियान के रूप में चलाएंगे। ये सेवा संकल्प अभियान पूरे राष्ट्र में चलेगा। राष्ट्र की हर प्रशासनिक इकाई मतलब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में चलेगा, हर जिले में, हर लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र में और बूथ तक सेवा संकल्प अभियान को लेकर हम देश की जनता तक पहुंचने वाले हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *