Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राघव जुयाल ने खोला ‘द पैराडाइज’ का राज़, बताया क्यों सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है यह कहानी -
Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

राघव जुयाल ने खोला ‘द पैराडाइज’ का राज़, बताया क्यों सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है यह कहानी

‘द पैराडाइज़’ जिसमें ‘नैचुरल स्टार’ नानी लीड रोल में हैं, वह हर बीतते समय के साथ लोगों में की उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म के टीज़र से लेकर गानों जैसे “आया शेर” और “येशानागुला” ने देखते ही देखते रिकॉर्ड-तोड़ आंकड़े अपने नाम कर लिए हैं।

नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज़’ साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट की जा रही यह फिल्म नानी के साथ की जा रही दूसरी फिल्म है। इससे पहले इनकी एक्टर-डायरेक्टर की सुपरहिट जोड़ी ‘दसरा’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी है। वहीं, बात करें ‘द पैराडाइज़’ की तो फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है, इसने समय समय पर अपने गानों और टीजर रिलीज़ के साथ दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है। फिल्म में नानी का अवतार बेहद अलग और कभी न देखा गया होने वाला है। इस तरह से फिल्म अपनी रिलीज़ के साथ रॉ इंटेंसिटी, मास एनर्जी, और एक नए अंदाज़ को स्क्रीन पर पेश करने वाली है।

द पैराडाइज के मेकर्स SLV सिनेमाज़ ने फिल्म रिलीज़ से पहले उत्साह को और बढ़ाते हुए यूट्यूब पर ‘नो फ़िल्टर जस्ट ड्राइव’ नाम का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के साथ फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले राघव जुयाल एक साथ गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं। शहर की सैर करते हुए उन्हें बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दिलचस्प बातचीत में राघव ने बताया है कि यह फिल्म एक कहानी पर बनाई गई है। उन्होंने इस बात पर भी रोशनी डाली है कि फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि माँ-बेटे के रिश्ते के बीच मौजूद इमोशनल पहलू भी है।

*राघव ने कहा,* “लोग टीजर देखकर सोच रहे होंगे कि इसमें तो पूरा एक्शन है। लेकिन एक्शन के साथ उन्हें अभी इस बात का अंदाजा नहीं है कि वह किस तरह के इमोशंस को महसूस करने वाले हैं। ऐसा ही है। मुझे नहीं पता कि यह इंटरव्यू कब आएगा, इसलिए मैं कहानी के बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहा हूं।”

*उन्होंने आगे कहा* , “लेकिन एक पहचान से जुड़ा इमोशन, मां और बेटे के बीच का इमोशन और उनके बीच के ये मतभेद – इस तरह से यह एक बहुत ही इमोशनल फिल्म होगी। यह सिर्फ कच-कच वाली फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक कहानी पर आधारित फिल्म है।”

इसके अलावा, ‘द पैराडाइज़’ के गाने नए स्टैंडर्ड सेट कारने के साथ, रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ ने यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 1.8 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं, और हज़ारों इंस्टाग्राम रील्स के साथ यह सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं, दूसरा गाना, ‘येशानागुला’, भी यूट्यूब पर 103 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 700K लाइक्स का आंकड़ा अपने नाम कर चुका है। यह गाने कई चार्ट्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर बनी हुईं हैं और यह सबूत है कि दर्शक फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं।

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। शानदार डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े कल्चरल फेनोमेनन के रूप में सामने आ रही है, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *