Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राजस्थान के 10 नगर निगमों में 5 में बीजेपी का मेयर बनना तय.निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत -
Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

राजस्थान के 10 नगर निगमों में 5 में बीजेपी का मेयर बनना तय.निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकल बॉडी इलेक्शन में भारी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि अब तो कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि देश के नौजवान मोदी के साथ हैं। वहीं चुनाव आयोग ने जोधपुर, कोटा और जयपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के इलेक्शन फिलहाल स्थगित कर दिए हैं क्योंकि इन इलाकों के कुछ बूथों पर evm में खराबी के कारण काउंटिग पूरी नहीं हो पाई थी। काउंटिंग पूरी होने के बाद यहां मेयर का चुनाव होगा।राजस्थान के लोकल बॉडी इलेक्शन में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। राजस्थान के 10 नगर निगमों में 5 में बीजेपी का मेयर बनना तय है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में भी बीजेपी का मेयर बन सकता है। दिलचस्प बात यह है कि गहलोत के वॉर्ड में बीजेपी ने जीत दर्ज की. लेकिन केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के वॉर्ड में कांग्रेस जीत गई। कांग्रेस को सिर्फ एक बीकानेर नगर निगम में कामयाबी मिली। बीकानेर में कांग्रेस का मेयर बनना तय है। अजमेर और पाली में कांग्रेस के सबसे ज्यादा पार्षद जीते हैं, लेकिन यहां मेयर किसका होगा इसका फैसला निर्दलीय पार्षद करेंगे। जयपुर के 150 वार्ड्स में से 146 के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें बीजेपी ने 78 वॉर्ड पर जीत दर्ज की है.. जबकि कांग्रेस को 53 वॉर्ड में जीत मिली है। कोटा, उदयपुर और अलवर में बीजेपी जीती है.. भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। यहां 65 ward में से 38 पर निर्दलीय जीते हैं। बीजेपी को 20 और कांग्रेस को 7 वॉर्ड में जीत मिली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *