समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किए जाने के कुछ घंटे बाद संकेत दिया कि उनकी पार्टी के दरवाजे आकाश के लिए खुले हो सकते हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश से पूछा गया कि यदि बसपा नेता आकाश आनंद सपा में शामिल होना चाहें तो क्या उन्हें पार्टी में जगह दी जाएगी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आप उन्हें लेकर आएंगे, तो हम उन्हें ले लेंगे।हालांकि, अखिलेश ने कहा कि आकाश आनंद को बसपा से हटाना उस पार्टी का आंतरिक मामला है। दूसरी पार्टियों के नेताओं को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मायावती के फैसले के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘यह उनकी पार्टी का फैसला है। दूसरी पार्टियों के लोग इस पर कुछ नहीं कह सकते।
जब अखिलेश से पूछा गया : यदि बसपा नेता आकाश आनंद सपा में शामिल होना चाहें तो क्या उन्हें पार्टी में जगह दी जाएगी?

