Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान करने का निर्णय लिया -
Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान करने का निर्णय लिया

इस पहल के बाद दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंगदान पंजीकरण अभियानों को और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को इस महादान से जोड़ा जा सके.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान करने का निर्णय लिया है. दिल्ली में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में पहले उन्होंने रक्तदान किया और उसके बाद अपने शरीर के 14 अंगों को डोनेट करने का संकल्प लिया. रक्तदान कैंप में केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ रक्तदान किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत इस कैंप का मकसद 2,500 यूनिट रक्त इकट्ठा करना है.जारी हुए आधिकारिक शपथ पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों जिनमें दिल, आंत, अग्नाशय, लीवर, किडनी, फेफड़े और ऊतकों को चिकित्सीय और मानवीय उद्देश्यों के लिए दान करने का संकल्प लिया है. मुख्यमंत्री ने अपने शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के साथ-साथ कई जरूरी ऊतकों को भी दान करने की घोषणा की है.मुख्यमंत्री ने X पर ट्ववीट करते हुए लिखा कि “रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं, मानवता और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य की सशक्त अभिव्यक्ति है. इस सेवा संकल्प को जनआंदोलन बना रही टीम दिल्ली का हृदय से आभार.स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह ने कहा कि, ब्रेनस्टेम या कार्डियक मृत घोषित किए जाने के बाद मेडिकल एक्सपर्ट्स के बोर्ड की देखरेख में इन अंगों को जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए निकाला जा सकता है. मुख्यमंत्री के इस कदम से आम जनता के बीच अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर होंगी और लोग इस नेक काम के लिए आगे आएंगे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *