Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी ने कहा- “स्पेस स्टेशन पर जाने वाले आप पहले भारतीय हैं, वहां की परिस्थितियां कैसी हैं?” इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, “यहां पर सबकुछ अलग है। मैंने अपने पैरों को बांधकर रखा है, नहीं तो मैं ऊपर चला जाता। यहां आप कहीं पर भी सो सकते हैं। भारत दौड़ रहा है और ये मिशन उस दौड़ की पहली सीढ़ी है। अंतरिक्ष में हमारा भी स्टेशन होगा।” भारत की युवा पीढ़ी को मैसेज देते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, “भारत जिस दिशा में जा रहा है, हमने बहुत ऊंचे सपने देखे हैं। सक्सेस का कोई एक रास्ता नहीं होता, लेकिन हर रास्ते पर एक चीज कॉमन होती है कि आप कभी कोशिश मत छोड़िये।भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले 634वें एस्ट्रोनॉट बन गए हैं। इसके अलावा वह दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की है। वहीं पीएम मोदी ने शनिवार को एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बात की है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएमओ की एक पोस्ट में लिखा है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *