Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

लखनऊ(संवाददाता )समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में जमीनों का गोरखधंधा चल रहा है। जहां भी जमीन दिख जाती है भाजपा उसे हड़पने और कब्जा करने के लिए सक्रिय हो जाती है। भाजपा सरकार में गोरखपुर में विरासत गलियारा के नाम पर व्यापारियों के मकान और दुकान ढहा कर जमीन लूटी जा रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। गोरखपुर में व्यापारियो की समस्याओं की सुनने और उनकी आवाज उठाने गये नेता विरोधी दल विधानसभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव को भाजपा के विधायक, कार्यकर्ताओं ने रोका, उन पर हमला किया। रोकने के लिए रास्ते में बुलडोजर लगा दिया। भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। दोनों सदनों के विपक्ष के नेताओं को रोका जाना उन पर हमला होना निन्दनीय है। यह सब कभी हिटलर के जमाने में होता था। भाजपा सरकार में बुलडोजर अन्याय का प्रतीक बन गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में दोनों नेता विरोधी दल के साथ हुई घटना की जितनी निदा की जाय कम है। इस घटना में नेता विरोधी दल गोरखपुर के अधिकारियों जिलाधिकारी और एसएसपी के खिलाफ लिखकर कार्रवाई की मांग करेंगे और दोनों सदनों में नोटिस देंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *