Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

अखिलेश यादव ने सभी से अपील की है कि वे अपना-अपना योगदान दिवंगत मुलायम सिंह यादव, जिन्हें नेता जी के नाम से जाना जाता है, के निर्माणाधीन ‘समाजवादी स्मारक’ में अपने ‘आस्था अंशदान’ के रूप में पार्टी कार्यालय में आधिकारिक रूप से जमा कराएं।अखिलेश यादव 1 जुलाई को अपना 52वां जन्‍मदिन मनाएंगे। उससे पहले उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से एक विशेष अपील की है। अखिलेश यादव ने कहा कि कि इस बार उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार की पुष्प गुच्छ, प्रतिमा, तस्वीर, पार्टी के चिह्न साइकिल की प्रतिकृतियों या किसी भी अन्य तरह की भेंट स्वीकार नहीं की जाएगी।अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा, “समाजवादी मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और आपके इस सहयोग के धन्यवाद स्वरूप हर अंशदाता का नाम ‘समाजवादी स्मारक सहयोग पुस्तिका’ में प्रकाशित किया जाएगा।” उन्होंने अपने इस पहल के लिए सभी को अग्रिम धन्यवाद भी दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *