Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पास न तो विजन है और न ही रोडमैप, लोगों ने उन्हें 20 साल का मौका दिया, लेकिन अब वे उनसे तंग आ चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने भरोसा जताया कि बिहार की जनता 2025 के विधानसभा चुनाव में ‘एनडीए मुक्त’ सरकार बनाएगी। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे बड़े हैं, हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन अब वे बिहार चलाने में सक्षम नहीं हैं, वे थक चुके हैं। उनके पास न तो विजन है और न ही रोडमैप, वे वही पुरानी योजनाएं चला रहे हैं।पटना में संवाददाताओं से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे पहले तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि चाहे निशांत हो या कोई और राजनीति में प्रवेश करने का निर्णय व्यक्ति का अपना होना चाहिए। मेरे माता-पिता (पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी) ने मुझे राजनीति में आने के लिए नहीं कहा था। मैंने बिहार का दौरा करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता का मूड भांपते हुए खुद यह निर्णय लिया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *