Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दूसरे दिन ही आतिशी जी अपने सभी साथी के साथ मेरे कमरे आ गयी। मुझ से पूछा कि 2500 कब दोगे। मैंने उनसे कहा कि ये मेरा काम है, और इसे पूरा जरूर करेंगे। जो लोग 10 साल सत्ता में रहे, कोई वादा पूरा नहीं किया आज हमसे सवाल करते हैं। जो आतिशी CM भी तब धरना करती थी। आज विपक्ष में हैं तब भी धरना ही करते हैं। ये कहते थे कि इस जन्म में कोई हरा नहीं सकता। जनता ने इनका अहंकार तोड़ दिया। LG के अभिभाषण पर जवाब देते हुए CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि जो भी वादे संकल्प पत्र  में किये गए हैं। वो जबतक पूरे नहीं होते मैं और मेरी पूरी टीम चैन से नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को जब शपथ ग्रहण हुआ, उसकी दिन हम सचिवालय आए। एक एक पल का उपयोग किया। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को पास किया। यमुना जी की आरती में गए, यमुना जी से कहा कि हम अपना संकल्प पूरा करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *