Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा कि असम की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारते हुए कांग्रेस की मोहब्बत और प्रगति की राजनीति को गले लगाने का मन बना लिया है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने पार्टी के आगामी चुनावी अभियान को और अधिक मजबूत बनाने के लिए असम के नेताओं के प्रयासों को सराहा।कांग्रेस नेतृत्व ने असम के अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुवार को बैठक की, जिसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा, लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई और प्रदेश के कई अन्य नेता शामिल थे। बैठक में खासतौर पर सत्तारूढ़ बीजेपी का एकजुट होकर मुकाबला करने का संकल्प लिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *