Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
नीतीश कैबिनेट का विस्तार-बीजेपी कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

नीतीश कैबिनेट का विस्तार-बीजेपी कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

पटना :बिहार में आठ महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन बीजेपी अभी से चुनावी समीकरण साधने में जुट गई है।केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी एक के बाद एक कई राज्यों में जीत हासिल करने के बाद अब बिहार में एक्टिव हो गई है। इस बीच, आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। केवल बीजेपी कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे बीजेपी का दबदबा बिहार की नीतीश सरकार में और भी बढ़ गया है। इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. संजय सरावगी (बड़े वैश्य नेता): दरभंगा सीट से विधायक हैं। 5 बार से लगातार जीत रहे हैं।
  2. डॉ सुनील (बड़े कुशवाहा नेता): नालंदा की बिहार शरीफ सीट से विधायक हैं। 3 बार से लगातार विधायक हैं। सीएम नीतीश के गृह जिले से आते हैं।
  3. जीवेश कुमार मिश्रा (मिथिलांचन रीजन के भूमिहार नेता): दूसरी बार मंत्री बनाए गए हैं। लगातार दो बार से विधायक हैं। दरभंगा की जाले सीट से बीजेपी विधायक हैं।
  4. राजू सिंह (मिथिलांचन रीजन के बड़े राजपूत नेता): मुजफ्फरपुर की साहिबगंज सीट से विधायक।
  5. मोतीलाल (ओबीसी की तेली जाति से): सीतामढ़ी की रीगा सीट से बीजेपी विधायक हैं। 2 बार विधायक चुने जा चुके हैं। पहली बार 2010 में चुनाव जीते थे। 2020 में दूसरी बार विधायक चुने गए।
  6. कृष्ण कुमार मंटू (ओबीसी की कुर्मी जाति से): सारण की अमनौर सीट से बीजेपी के विधायक हैं। 2010 में जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे। 2020 में बीजेपी के टिकट पर जीते।
  7. विजय कुमार मंडल (अति पिछड़ा)- सीमांचल रीजन में मजबूत पकड़ रखते हैं। अररिया की सिकटी सीट से विधायक हैं। लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *