Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं। पहली बार विधायक बनीं गुप्ता ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में छह मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा 27 साल के बाद सत्ता में आई है। इस मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरों को सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रेखा गुप्ता ने लिखा, आज प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याण और सुशासन के पथ पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को एक विकसित दिल्ली में बदलने को प्रतिबद्ध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *