Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

प्रयागराज:जेपी नड्डा के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी संगम में स्नान किया। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ स्नान करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही उन्होंने मां गंगा को साड़ी, नारियल, पुष्प आदि भी अर्पित किया। जेपी नड्डा के साथ डुबकी लगाने वालों में उनके परिवार के दो बच्चे भी शामिल थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दोपहर में प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने उनका स्वागत किया। महाकुंभ नगर के अरैल पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया और उन्हें बोट से संगम ले गए। इस दौरान, जेपी नड्डा और उनके परिवार ने संगम में कलरव कर रहे साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी खिलाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *