Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार को लेकर बीते दिनों अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को शराब नीति और पैसे पर ध्यान केंद्रित करने के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा तथा वह लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के अपने कर्तव्य को समझने में विफल रही।सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में ‘अच्छा काम’ कर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने शराब की दुकानें खोलनी शुरू कर दीं और इसके परिणामस्वरूप उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हजारे ने संवाददाताओं से कहा कि एक महिला का राष्ट्रीय राजधानी की नयी मुख्यमंत्री बनना गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने उनके ‘शुद्ध विचारों और कार्यों’ के कारण उन्हें वोट दिया। हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की परिणति ही आम आदमी पार्टी के जन्म के रूप में हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *