Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “बेहतर होगा कि इस पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी दूसरों पर और खासकर बीएसपी प्रमुख पर किसी भी मामले में उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें। यही मेरी उन्हें सलाह है। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कांग्रेस पर निशाना साधा।बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। एक्स पर एक पोस्ट में मायावती ने लिखा, “यह आम चर्चा है कि इस बार कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम के रूप में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसकी वजह से भाजपा यहां सत्ता में आई है। अन्यथा, इस चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खराब नहीं होती कि यह पार्टी अपने अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचा पाती।बसपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में भाजपा को सुझाव दिया कि दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार के सामने चुनाव में किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *