Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने राजा सिंह से जुड़े दो फेसबुक पेज और तीन इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए हैं। बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने अपने और अपने दोस्तों तथा परिवार के सदस्यों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसे हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई ‘चुनिंदा सेंसरशिप’ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है।तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी से टी राजा सिंह एक तेजतर्रार नेता हैं। वह अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कराने वाली कंपनी मेटा ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ एक्शन लिया है।मेटा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक टी राजा सिंह से जुड़े कई अकाउंट और पेज हटा दिए हैं। यह कार्रवाई इंडिया हेट लैब (IHL) की एक रिपोर्ट के एक सप्ताह बाद की गई है, जिसमें खुलासा किया गया था कि कैसे सिंह और उनके समर्थक आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों को बढ़ावा दे रहे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *