Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :मंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक को लेकर बहुत शिकायते हैं। हम इसकी जांच कराएंगे। पंकज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में हम चल रही योजनाओं को बंद नहीं करेंगे लेकिन जांच करके सच्चाई सामने लाएंगे और जिसने भ्रष्टाचार किया उससे रिकवरी करेंगे। मंत्री पंकज सिंह ने जनता से वादा किया कि हम दिल्ली में बेस्ट स्वास्थ सेवाएं लोगों को देंगे।दिल्ली के स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। मंत्रालय में कार्यभार संभालने के दौरान पंकज सिंह ने कहा कि हमने कल से ही अपना काम शुरू कर दिया हैं। मैं भरोसा दिलाता हूं जो भी हमने वादा किया है। उसे पूरा किया जाएगा। पीएम मोदी ने जनता से जितने भी वादे किए से सभी पूरे किए जाएंगे। पंकज सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि सालों से दिल्ली में बस नहीं खरीदी गई लेकिन बसों के पीछे ऐड छपवाए गए। ये सब किनसे किया इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। बसों में महिलाओ के लिए फ्री यात्रा जारी रहेगी। हम जनता की सेवा के लिए आए हैं। मेरी शपथ से दो दिन पहले माता जी का देहांत हो गया। अब पार्टी ही मेरी माता हैं। हम उसकी सेवा करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *