Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

तेलंगाना सरकार ने रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के महीने के दौरान एक घंटे पहले दफ्तर या स्कूल से बाहर निकलने की छूट होगी। सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह छूट 2 मार्च से 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी। यह आदेश सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट, आउटसोर्सिंग, बोर्ड और पब्लिक सेक्टर के मुस्लिम कर्मचारियों पर भी लागू होगा।तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को 2 मार्च से 30 मार्च तक रमजान के दौरान दफ्तर से एक घंटा पहले निकलने की अनुमति दी है। सरकार ने इन राज्यों में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को रमजान के दौरान शाम 4 बजे काम छोड़ने की अनुमति दी है। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के इस फ़ैसले के बाद महाराष्ट्र में भी सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी और AIMIM के नेता वारिस पठान ने भी महाराष्ट्र सरकार से ऐसे ही फैसले की मांग की है।महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आज़मी और AIMIM के नेता वारिस पठान ने भी महाराष्ट्र सरकार से मांग की है की तेलंगना सरकार के फ़ैसले को महाराष्ट्र में भी लागू करना चाहिए और असेंबली सेशन के दौरान विधायकों को जल्दी फ्री किया जाना चाहिए ताकि वो रमजान के दिनचर्या को ठीक से निभा सके और अपने अल्लाह से महाराष्ट्र की उन्नति के लिए दुआ कर सके।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *