Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया जवाब -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

दिल्ली :दिल्ली के पूर्व केजरीवाल ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से विनम्र निवेदन करता हूं कि वह सुरक्षित जल की उपलब्धता के प्रमुख मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और हरियाणा सरकार को उचित निर्देश दे ताकि दिल्ली के नागरिकों को सुरक्षित मात्रा में जल उपलब्ध कराया जा सके। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जल प्रदूषण के बारे में अपने बयानों के संबंध में चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दे दिया है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को 14 पेज में अपना जवाब लिखित में दिया है। उन्होंने अपने बयान की विश्वसनीयता साबित करने वाले तथ्य भी प्रस्तुत किए हैं।

केजरीवाल ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि यमुना के पानी पर दी गई मेरी टिप्पणी दिल्ली में पेयजल की गुणवत्ता के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी। यमुना के जल पर बयान गंभीर विषाक्तता और हरियाणा से मिलने वाले अशोधित पानी के संदूषण को सामने लाने के लिए दिया गया था। अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा कि तथ्य साबित करते हैं कि किसी भी कानून या किसी संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से आने वाले अशोधित पानी में प्रदूषण इतना अधिक होता है कि दिल्ली के जल शोधन संयंत्र इसे सुरक्षित सीमा के भीतर ट्रीट करने में असमर्थ हैं। हरियाणा से हाल ही में आया पानी अत्यधिक दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *