Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

डिंपल यादव ने गुरुवार को कुमारगंज से मिल्कीपुर तक रोड शो निकाला था। अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना इनायतनगर में केस दर्ज हुआ है। सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।सरकारी आदेश के उल्लंघन को लेकर डिंपल यादव के रोड शो को लेकर ये केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि रोड शो के दौरान परमिशन से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया है। डिंपल यादव के रोड शो के चलते रायबरेली हाईवे के दोनों लेन को जाम कर दिया गया था।

मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में किए गए रोड शो की फोटो डिंपल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया था। इसमें उनके रोड शो में अथाह भीड़ और वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है।मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को यहां पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ मिल्कीपुर सीट से सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद मौजूद रहे। साथ ही फैजाबाद से सांसद और सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद के पिता अवधेश प्रसाद भी डिंपल यादव के रोड में शामिल थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *