Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई :मुंबई से सटे भिवंडी इलाके में पर एक महिला से उसके पति और बेटे को काला जादू से ठीक करने के बहाने 8.8 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।इस ठग ने अंडे में से कील निकालकर महिला को भरोसा दिलाया और कहा कि काला जादू नहीं हटा तो 6 महीने में बेटे की मृत्यु हो जाएगी।  हाईब्लड प्रेशर से पीड़ित अपने पति को ठीक करने के तरीके खोजते हुए पत्नी, इस फकीर बाबा से संपर्क में आई थी। आरोपी ने कथित तौर पर उससे कहा कि उन्हें बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए एक शव पर एक विशेष अनुष्ठान करने की आवश्यकता होगी। पुलिस ने कहा कि शव की व्यवस्था करने के बहाने बाबा शिकायतकर्ता को मालेगांव भी ले गया और बाद में भी पीड़ित शिकायतकर्ता को ठगता रहा। फिलहाल भिवंडी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे मामले की जांच कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *