Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं से संपर्क कर शादी का झांसा देकर महिलाओं से करता था ठगी -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं से संपर्क कर शादी का झांसा देकर महिलाओं से करता था ठगी

MUMBAI:मामला ठाणे जिले के मुंब्रा परिसर का है। यहां महिला को शादी का लालच देकर कई बार आरोपी ने महिला से अपने बैंक खाते में पैसे जमा कराए। आरोपी ने लगभग 13.50 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने धोखाधड़ी का मामला मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया।महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक व्यक्ति को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं से संपर्क करता था। इसके बाद शादी के नाम पर उनके करीब पहुंचता था और अलग-अलग बहाने से पैसे ठग लेता था। वह मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी फोटो लगाने की बजाय अलग-अलग मॉडल की फोटो लगाया करता था। आरोपी ने मुंब्रा की एक महिला से 13 लाख रुपये ठगे थे। महिला की शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।मुंब्रा पुलिस स्टेशन में 10 अक्टूबर 2024 को एक मामला दर्ज हुआ था। मुंब्रा की रहने वाली एक महिला ने मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर एक लड़का देखा और उसे वह लड़का पसंद आया। दोनों ने फोटो एक दूसरे के साथ शेयर की और शादी करने का फैसला किया। आरोपी रेहान ने महिला को कहा कि मैं अमेरिका में हीरे का काम करता हूं और मैंने तुम्हारे लिए एक हीरा भेजा हूं जो कस्टम में फंसा हुआ है। उसको निकालने के लिए आपको दो लाख से ज्यादा की रकम भरनी होगी। महिला ने बिना सोचे समझे आरोपी रेहान के खाते में दो लाख से ज्यादा की राशि जमा करवा दी।आरोपी रेहान ने मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर फेक आईडी रेहान नाम से बनाई थी, जबकि उसका असली नाम जैद फूल खान है। वह मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के शहानाबाद का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 26 साल है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर और बहाने देकर अलग-अलग तरीके से महिला से तकरीबन 13 लाख 50 हजार से ज्यादा की ठगी की। आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में महिला से पैसे जमा करवाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *