Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई :हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोहे की छड़ ले जा रहे ट्रक और धार्मिक कार्यक्रम से यात्रियों को लेकर लौट रहे टेम्पो की टक्कर में कई हताहत भी हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।महाराष्ट्र के नासिक जिले में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। नासिक के द्वारका सर्किल में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ। टेम्पो में 16 यात्री सवार थे।हादसे के संबंध में नासिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में 16 यात्री सवार थे। सभी लोग सिडको क्षेत्र में जा रहे थे। निफाड़ में एक धार्मिक आयोजन से सवारी लेकर लौट रहे टेम्पो के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक के पीछे से  लोग ट्रक के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर कितनी जबरदस्त थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुछ घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस के अलावा अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने राहगीरों के साथ मिलकर तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *