Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लिव इन पार्टनर की हत्या किए जाने और बाद में उसके शरीर के टुकड़े किए जाने का यह मामला झारखंड से सामने आया है.झारखंड के खूंटी जिले में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद तब प्रकाश में आया जब 24 नवंबर को जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले. नरेश पिछले कुछ वर्षों से खूंटी जिले की ही रहने वाली 24 वर्षीय महिला के साथ तमिलनाडु में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *