Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

उर्दू के प्रति आज के युवाओं में लगन होना जरूरी

उर्दू पत्रकार शाहिद ज़ुबैरी की किताब बातें मुलाकातें का विमोचन

सहारनपुर(हिन्द समर्थन ब्यूरो) सहारनपुर के मशहूर सीनियर उर्दू पत्रकार शाहिद जुबेरी की किताब बातें मुलाक़ातें का दिल्ली में विमोचन किया गया. जिसमें उर्दू अदब से जुड़े कई नामवर लोगों की मौजूदगी रही और उन्होंने जुबेरी द्वारा उर्दू की लगातार की जा रही सेवा को सराहनीय बताया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पदमश्री प्रोफेसर अख्तरुल वासे ने कहा कि जिन लोगों ने अपने जीवन में उर्दू की लगातार सेवा की और आज भी कर रहे हैं उनमें शाहिद जुबेरी का नाम प्रमुखता से शामिल है उन्होंने बहुत ही ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता की है और हम उम्मीद करते हैं कि उनका यह जज्बा हमेशा इसी तरह से कायम रहेगा. मशहूर पत्रकार माजिद निज़ामी और सुहेल अंजुम ने भी शाहिद जुबेरी की किताब की तारीफ करते हुए कहा कि यह किताब युवाओं को एक नया रास्ता दिखाने में अहम किरदार अदा करेगी.

प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार सैयद मंसूर आगा ने कहा कि आज उर्दू के प्रति युवाओं में एक सच्ची लगन की जरूरत है तभी उर्दू की हम बेहतर तरह से सेवा कर सकते हैं. किताब के लेखक पत्रकार शाहिद जुबेरी ने इस दौरान अपने पत्रकारिता के अनुभव को सबके सामने रखते हुए मौजूदा दौर की पत्रकारिता पर विस्तार से बात की.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *