Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे. यहां राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे. यहां राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट कर सेशेल्स पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, “सेशेल्स पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की मैं बहुत सराहना करता हूं।” उन्होंने कहा, “सेशेल्स हिंद महासागर में एक अहम समुद्री पार्टनर और करीबी दोस्त है। मैं इस दौरे को लेकर उत्साहित हूं, जिसका मकसद हमारे पुराने रिश्तों को और मजबूत करना और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिन के सरकारी दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। इस दौरान वे राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वह द्वीपों वाले इस देश के ‘नेशनल डे’ (राष्ट्रीय दिवस) के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे। सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर्मिनी और एक हाई-लेवल डेलिगेशन ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। यहां पीएम मोदी को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।सेशेल्स एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और एक्स पर एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एक्स पर कहा, “ये सेशेल्स एयरपोर्ट पर हुए शानदार स्वागत की कुछ झलकियां हैं। भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए उनका शुक्रिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *