Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई में इस समय हो रही लगातार बारिश से लोगो को कई जगहों पर दिक्क़तों का सामना भी करना पड़ रहा है .कई इलाकों में पानी भरने की खबर है। वहीं बारिश के चलते बेस्ट की बसें और लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। बारिश के चलते जलभराव के साथ ही पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। वहीं भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते और स्कूल और कॉलेज को पहले ही बंद कर दिया गया था।पश्चिम उपनगर के जोगेश्वरी (वेस्ट) के एसवी रोड के वैशाली नगर के इलाके में सड़क पर बरसात का पानी भर गया है। मेनहोल का ढक्कन पानी के तेज बहाव की वजह से खुल गया है। बीएसमी की ओर से वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। स्थानीय नागरिक नाराजगी वयक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि नाला सफाई  ठीक ढंग से नही  हो पाई है जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *