Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
नवी मुंबई में भारी बारिश के बीच सड़क पर चलते समय दो युवतियां करंट लगने से झुलस गईं -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

नवी मुंबई में भारी बारिश के बीच सड़क पर चलते समय दो युवतियां करंट लगने से झुलस गईं

करंट की चपेट में आईं दोनों कॉलेज छात्राओं का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर दोनों छात्राओं को 24 घंटे तक निगरानी में रखने का फैसला किया है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच नेरुल में बड़ा हादसा हो गया। अंडरग्राउंड तार से करंट सड़क पर उतर गया। इसकी वजह से रोड पर पैर रखते ही दो युवतियों को करंट लग गया। इससे वह पानी में गिर गईं। जानकारी के अनुसार, एल.पी. ब्रिज के नीचे बीकानेर स्वीट्स के सामने अंडरग्राउंड बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से करंट फैल गया। सड़क से पैदल जा रही दो कॉलेज छात्राएं करंट लगने से पानी में गिर पड़ीं।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों छात्राओं को रिक्शा की मदद से डी.वाई. पाटिल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नेरुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर मौजूद एक राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए दोनों छात्राओं को वहां से सुरक्षित निकाला और तत्काल डी.वाई. पाटिल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका।इस बीच नवी मुंबई महानगर पालिका की महापौर ने भी अस्पताल पहुंचकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *