Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

पुलिस के अनुसार, धोलाभाटा निवासी मंजू सिंह ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि साधु के वेश में आए आरोपी ने उन्हें खाने के लिए कोई वस्तु दी, जिसे खाने के बाद वह बेसुध हो गईं। इसका फायदा उठाकर आरोपी उनके गहने लेकर मौके से फरार हो गया।राजस्थान के अजमेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अलवर गेट थाना पुलिस ने साधु का वेश धारण कर लोगों से धर्म के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब निवासी परविंदर सिंह के रूप में हुई है।आरोपी खुद को बाबा बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। धार्मिक अनुष्ठान तथा चमत्कार का झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। घर में निगेटिविटी होने का झांसा देता था। इन सब दुखों को सही करने और घर को शुद्ध करने का प्रलोभन देता था।पीड़िता की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी परविंदर सिंह को जालंधर से गिरफ्तार कर अजमेर लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अजमेर या अन्य जिलों में इसी तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *