Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मुंबई शहर और उपनगर के कई इलाकों में 25 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण शहर में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कुर्ला में रेलवे ट्रैक के बगल में पानी जमा हुआ है। राहत की बात यह है कि पानी अभी पटरियों तक नहीं पहुंचा है, इसलिए रेल संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। बारिश कम होने के कारण जलस्तर भी धीरे-धीरे घट रहा है।फिलहाल मुंबई में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई के कुछ इलाकों में फिर से तेज बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मुंबई में जब भी बारिश होती है तो सड़कों पर पानी भर जाता है। यहां बारिश के मौसम में घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि एक तरफ आसमान से पानी बरस रहा होता है, वहीं दूसरी तरफ सड़कें जलमग्न होती हैं, जिससे लोगों को अपने काम पर जाने में बड़ी समस्या होती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *