लॉस एंजिल्स की एक जूरी ने मारिया अविला के पक्ष में फैसला सुनाया, जो ब्राउन की पूर्व हाउसकीपर थीं। ब्राउन ने सुरक्षा के लिए ‘हेडीज़’ नाम का 90 किलो वजनी कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ता पाला था, जिसने उन पर हमला किया था। बिलबोर्ड के अनुसार, दो हफ्ते तक चले ट्रायल के बाद, ब्राउन और उनकी कंपनी ‘ब्लैक पिरामिड LLC’ को लापरवाही के लिए अविला को 12.9 मिलियन डॉलर देने होंगे।सिंगर-सॉन्गराइटर क्रिस ब्राउन को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उनके घर पर कुत्ते के एक भयानक हमले के बाद उन्हें अपनी पूर्व हाउसकीपर को हर्जाने के तौर पर लगभग 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 124 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया गया है। ‘पीपल’ मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला 2020 में हुआ था और इसमें हाउसकीपर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।ट्रायल के दौरान एविला ने बताया कि 2020 में जब वह टार्ज़ाना, कैलिफ़ोर्निया स्थित उनके घर पर कचरा बाहर फेंकने गई थीं, तो कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनकी त्वचा के बड़े हिस्से नोच लिए, जिससे उनका चेहरा और हाथ हमेशा के लिए खराब हो गए। इस हमले के कारण उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। ‘पीपल’ की रिपोर्ट के अनुसार अविला की बहन पेट्रीशिया, जो हमले के समय काम कर रही थीं, उन्हें भी 885,000 डॉलर और अविला के पति ऑस्कर ओलिवो को 50,000 डॉलर दिए गए। ट्रायल के दौरान ब्राउन ने बताया कि कैसे उन्होंने अविला को खून से लथपथ पाया था; उन्होंने अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया और उसके बाद के अपने व्यवहार के बारे में भी बताया।
6 साल पहले उनके कुत्ते ने हाउसकीपर को बुरी तरह घायल कर दिया था.हॉलीवुड स्टार क्रिस ब्राउन को अपने हाउसकीपर को 124 करोड़ रुपये का हर्जाना देना पड़ेगा

