Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

सूत्रों के मुताबिक, जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नवीन के नेतृत्व वाली भाजपा की नयी केंद्रीय टीम में ”वरिष्ठ और युवा नेताओं” को जगह मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में पद संभाल रहे कुछ नेताओं को भी पार्टी में शामिल किया जा सकता है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा की नयी केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, शाह के आवास पर हुई करीब तीन घंटे की बैठक में भाजपा के महासचिव (संगठन) बी.एल.संतोष भी मौजूद थे। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन का विषय भी शामिल था। बीजेपी की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन, संगठनात्मक फेरबदल और कुछ राज्यों में प्रभारी और शीर्ष नेतृत्व में बदलाव पर चर्चा हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *