Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
शूटिंग के दौरान फीस मांगने पर सेट से बाहर निकाल डायरेक्टर ने जान से मारने तक की धमकी दी:सतेंद्र सोनी -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

शूटिंग के दौरान फीस मांगने पर सेट से बाहर निकाल डायरेक्टर ने जान से मारने तक की धमकी दी:सतेंद्र सोनी

सतेंद्र सोनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना रोते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कह रहे हैं ‘हैलो, मेरा नाम सतेंद्र सोनी है और मैं एक एक्टर हूं. मैं मैहर एक फिल्म की शूटिंग करने आया था. इस फिल्म का नाम ‘पेड पालकी’ है और इसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं. हमारी बात हुई थी, इन्होंने हमें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा कि बाकी डायरेक्ट शूट पेमेंट करेंगे.एक्टर ने वीडियो में आगे कहा, ‘हमारी 8 दिन की शूटिंग हो चुकी है, जब हमने इनसे फीस मांगी तो इन्होंने हमारा पैकअप कर दिया और कहा कि तुम लोग हमें होटल में नहीं दिखने चाहिए. तुम्हारा पैकअप है और फिर हमें मारने की धमकी भी दी.’ ये कहते हुए सतेंद्र वीडियो में फूट-फूटकर रोने लगे.लापता लेडीज’ और ‘मिर्जापुर’ में नजर आ चुके एक्टर सतेंद्र सोनी इन दिनों मुश्किलों में घिर गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फीस मांगने पर उन्हें सेट से बाहर निकाल दिया गया और डायरेक्टर ने जान से मारने तक की धमकी दी. अब सतेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.सतेंद्र सोनी ने ‘डॉक्टर जी’, ‘बवाल’, ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और ‘हेलो बच्चों’ जैसी फिल्मों और टीवी शो में सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। उन्हें किरण राव की तारीफ बटोरने वाली फिल्म ‘लापता लेडीज’ से काफी पहचान मिली। इसमें उन्होंने छोटू का किरदार निभाया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *