Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर कई साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से वापसी कर रहे हैं और उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह दोनों की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ में उनकी जोड़ी नजर आ चुकी है। भले ही ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाईं, लेकिन खासकर ‘हैदर’ में शाहिद की परफॉर्मेंस को जबरदस्त सराहना और अवॉर्ड्स मिले थे। ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। रोमियो के किरदार में शाहिद का लुक और तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *