Breaking
Tue. Feb 17th, 2026
Spread the love

बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है. सिद्धार्थ के पिता का दिल्ली में निधन हो गया. इस दुखद खबर के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंच गए. अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद भी दोनों परिवार के साथ वहीं मौजूद हैं.

इंडिया टुडे/आजतक करीबी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. परिवार इस समय गहरे शोक में है और उन्होंने निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और यह नुकसान सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा है.

 

 

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *